Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: गरीबों का पेट भरने की जिम्मेदारी प्रशासन ने अपने कधों पर ली।

जनवाद टाइम्स 31 May 2021
IMG-20210531-WA0094
Share News
       

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र जी ने थाना सदर बाजार अपनी पुलिस टीम के साथ बेगमपुल पर आज दिनांक 31 मई 2021 को भी प्रवासी मजदूर कामगार व जरूरतमंद लोगों को साईं कालीन के समय नि:शुल्क भोजन वितरण किया गया। लॉकडाउन बढ़ेगा या नही अभी कोई सूचना नहीं है।पर फिर भी यह बहुत घबरायें हुए हैं। ऐसे में इनके लिए दो वक्त का खाना बड़ी ही नेमत है। जिनके डंडों से, नाम से जनता के दिलों में एक भय रहता था है।आज पेट भरने से वहीं जनता इनको दिल से दुआएं दे रहे हैं। मेरठ जिले में नि:शुल्क खाना मिलने पर गरीबों और मजदूर लोगों के चेहरों पर बहुत ही संतोष दिखाई दे रहा है। देश में कोरोना वायरस की वजह से बहुत दिनों से सबकुछ बंद होने से सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ा है। बहुत गरीब तो ऐसे भी हैं, जिनके पास खाने का कोई इंतजाम नहीं है। मेरठ पुलिस ने ऐसे सभी लोगों का पेट भरने की जिम्मेदारी ली है। पुलिस प्रशासन अब एक नए चेहरे के साथ लोगों की मदद कर रहा है। बहुत सारे लोग जो रोज ही कमाते और रोज ही खाते थे, लॉकडाउन की वजह से उनको किसी भी तरह का काम नही मिल पा रहा है। जिस कारण इन पर ओर इनके परिवार पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है। बहुत गरीब लोग पुलिस के पास फोन कर मदद मांग रहे हैं। कि उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है। उनकी मदद की जाए। फुटपाथ पर लोगों की कतारें लगी हुई है। ये वो लोग हैं जो रोजाना कमाने खाने वाले थे और जिनका रोजगार बंद हो गया है।कोई रिक्शा वाला है, जिसके रिक्शे पर बैठने को अब कोई सवारी नहीं है। कुछ मजदूर भी हैं, जिनके पास कोई मजदूरी नहीं, पुलिस ने अब इन्हें दोनों वक्त खाना खिलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है।इनकी खिदमत में पूरा पुलिस प्रशासन लगा हुआ है। बिजेंद्र जी बेगमपुल पर जरूरतमंद गरीब लोगों को नि:शुल्क भोजन कराते हुए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र जी बताया कि यह कार्य पिछले 15 दिनों से चल रहा है। तब तक चलता रहेगा जब तक हालत सामान्य नही हो जाते। या सरकार की कोई गाईडलाईन नही आ जाती है। कोरोना वायरस के चलते इनका पहले हैंड सैनिटाइजर कराया जाता है, दूरियां बना दी जाती हैं, ताकि सुरक्षित रहें। खुद ही सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र जी ने अपने हाथों से किसी भी तरह का निसंकोच किए बिना गरीबों को अपने हाथों से नि:शुल्क भोजन वितरण किया। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी हो तो कोई भी व्यक्ति उनके समक्ष अपनी समस्या को पेश कर सकताह है। ऐसे पुलिस अधीक्षक व सहयोगी टीम की पुरे देश में जरूरत है। जो जनता की हित के लिए 24 घंटे दिन रात तैयार रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: देशी तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: Agra News: सीएचसी बाह और बटेश्वर पर हुआ टीकाकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.