मेरठ न्यूज: थाना जानी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

IMG-20210412-WA0043
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सरधना मेरठ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना जानी जनपद मेरठ के नेतृत्व में थाना जानी पुलिस द्वारा गस्त व चैकिगं के दौरान दिनांक 11 अप्रैल को समय 07:40 बजे उपनिरीक्षक सूर्यदीप सिंह अपनी टीम वेदप्रकाश और मोनू चौधरी और अनुज कुमार और अरुण कुमार और राहुल कुमार और राहुल सिंह द्वारा शिव मन्दिर सिवालखास के पास से अभियुक्त फरमान पुत्र इस्लाम निवासी वार्ड नंबर 01 सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ को 34 पव्वे अवैध शराब वाह्य प्रदेश मे निर्मित के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्व मुकदमा अपराध संख्या 82/21 धारा 63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त द्वारा अपने जुर्म का इकबाल किया गया है। गिरफ्तार शुदा का नाम व पता फरमान पुत्र इस्लाम निवासी वार्ड नंबर 01 सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ।

You may have missed