संवादाता: मनीष गुप्ता
मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक के आदेशानसार शहर में दोपहिया व चौपहिया वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। गांधी आश्रम चौराहे पर सुबह करीब 11 बजे ट्रैफिक पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट पहने हुए वाहनों को रोका। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहनों वालो के लाइसेंस, इंसोरेंस, आरसी आदि पेपरों की जाच की। व दोपहिया वाहन चालकों को हिदायत दी कि वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी है। और गाड़ी के पेपर पूरे रखे। दूसरी और बाघपत अड्डे के पास फुटबॉल चौक पर भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा चौपहिया वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा चौपहिया वाहन चालकों को भी हिदायत दी गई कि वाहन को तेज गति से न चलाए। खुद भी सुरक्षित रहे और दुसरो को भी सुरक्षित रखे। समय समय पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जनता को लेकर विशेष रूप से जागरूक भी किया जा रहा है।