Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: पुलिस ने अवैद्य शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया

जनवाद टाइम्स 28 March 2021
IMG-20210327-WA0070
Share News
       

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव 2021 को दृष्टिगत रखते हुए चलाये जा रहे अवैध अस्लाह फैक्ट्री व अवैध अस्लाह बरामदगी अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी एसटीएफ/ब्रहमपुरी/कोतवाली/किठौर के कुशल पर्यवेक्षण में एसटीएफ मेरठ टीम व जनपद मेरठ के कई थानो की पुलिस द्वारा समेकित रुप से कठोर कार्यवाही करते हुए जनपद में एक साथ कई स्थानो पर अवैध अस्लाह की फैक्ट्री तथा अवैध अस्लाह के निर्माताओ तथा विक्रेताओ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी है । जिसमे चार अलग-अलग स्थानो पर की गयी कार्यवाही में अवैध अस्लाह बनाने की दो फैक्ट्रीया बरामद की गयी है तथा कुल 8 अभियुक्तगणो को मय कुल 133 अवैध अस्लाहो तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण, फैक्ट्री आदि सहित गिरफ्तार किये गये। एसटीएफ व थाना टीपीनगर की संयुक्त कार्यवाही का विवरणः- पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ मेरठ के नेतृत्व में एसटीएफ टीम एवं थाना टी0पी0नगर के संयुक्त आपरेशन में 26 मार्च को 02 शातिर किस्म के अपराधियो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से अवैध अस्लाह व अवैध अस्लाह बनाने के उपकरणो की बरामदगी करने मे सफलता प्राप्त की गयी । जिनसे 02 देशी पिस्टल 32 बोर, 32 तमन्चो 315 बोर, 09 तमन्चे 12 बोर, 02 देशी अर्धबनी पिस्टल 32 बोर, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण यथा खराद मशीन आदि। अभियुक्तगण के विरूद्ध बरामदगी के आधार पर थाना टीपीनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 110/2021 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम बनाम तबरेज उर्फ तब्बू मुकदमा अपराध संख्या 111/2021 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम बनाम शफीक उर्फ शफीकूद्दीन उर्फ फौजी व मुकदमा अपराध संख्या 112/2021 3/5/25 आयुद्ध अधिनियम बनाम तबरेज उर्फ तब्बू व शफीक उर्फ शफीकूद्दीन उर्फ फौजी पंजीकृत किया गया।
एसटीएफ एवं थाना ब्रह्मपुरी की संयुक्त कार्यवाही का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्तो की निशादेही/सूचना पर गिरफ्तार अभियुक्तो से जानकारी हुई कि इन अपराधियो का सम्पर्क थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध अस्हालो का निर्माण एवं व्यापार करने वाले अभियुक्त भावेन्द्र उर्फ गुल्लू पुत्र राजेन्द्र चौधरी निवासी फतेहउल्लापुर थाना लिसाडी गेट मेरठ, फारूक पुत्र सदीक निवासी शालीमार गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ से भी है जो थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध अस्लाह बनाने की फैक्ट्री चला रहे है । इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ, क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के कुशल निर्देशन में एसटीएफ/ थाना ब्रह्मपुरी की टीम के द्वारा थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध अस्लाह बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर उपरोक्त दोनो अभियुक्तगण को फैक्ट्री एवं अवैध शस्त्रो के सहित गिरफ्तार किया गया । जिनसे 16 तमन्चे 315 बोर, 06 तमन्चे 12 बोर, 02 देशी पिस्टल अर्धबनी 32 बोर, एवं 36 जिन्दा कारतूस 12 बरामद किये गये ।
थाना किठौर द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरणः- इसी दौरान यह भी जानकारी हुई कि इन लोगो का निकट सम्बन्ध थाना किठौर क्षेत्र में स्थित राधना गांव के एक व्यक्ति से भी है, जो बने हुए अवैध शस्त्रों को बनाता है और अवैध शस्त्रो का सप्लायर है । इस स्थिति पर गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी किठौर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी किठौर पुलिस बल द्वारा अपने-अपने व्यक्तिगत सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से अतिशीघ्र यह पता लगा लिया गया कि गांव राधना का इसरार पुत्र इन्साफ अली आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के दृष्टिगत नवीनतम ढंग से शातिराना अंदाज में पेशेवर अपराधियों की भांति अवैध अस्लाहों के सप्लायर के रूप में बेहद गोपनीयता से काम कर रहा है और समय – समय पर मेरठ से अस्लाह लाकर जंगल में अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर उनका संग्रह करके गुप्त रूप से विक्रय करके अवैध धनोपार्जन कर रहा है । संकलित की गयी सूचना के आधार पर अभियुक्त इसरार को 26 मार्च को समय 07:30 बजे गांव राधना के जंगल से उसके खेत से गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त के कब्जे/निशादेही पर 29 तमंचे .315 बोर, 5 तमंचे .12 बोर व दो बन्दूक .12 बोर एवं कारतूस बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी ।
थाना लिसाडी गेट द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरणः-
इसी क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तो की निशादेही/सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी कोतवाली के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक लिसाडी गेट पुलिस बल द्वारा समर गार्डन चौराहे से 03 अभियुक्त अली हसन पुत्र फखरूददीन निवासी हुमायू नगर मदरसा के पास थाना लिसाडी गेट मेरठ, आकिल पुत्र नन्हें निवासी 306/2 आशियाना कालोनी हापुड रोड थाना लिसाडी गेट मेरठ, अनस उर्फ चूहिया उर्फ दानिश पुत्र सलीम निवासी धोबी वाला मदरसा श्याम नगर थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ को अवैध शस्त्र बनाते समय 11:20 बजे गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से 22 अवैध तमन्चा 315 बोर, 06 अवैध तमंचे 12 बोर, 01 पोनिया देशी 315 बोर, 01 पोनिया देशी 12 बोर एवं भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद किया गया ।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण का नाम व पता – तबरेज उर्फ तब्बू पुत्र वकार अहमद निवासी 207 ईरा गार्डन थाना ब्रहमपुरी जिला मेरठ (थाना टीपीनगर) व शफीक उर्फ शफीकूद्दीन उर्फ फौजी पुत्र मौहम्मद शौफीया निवासी होली चौक मलियाना थाना टी0पी0नगर मेरठ (थाना टीपीनगर) व इसरार पुत्र इन्साफ अली निवासी ग्राम राधना थाना किठौर मेरठ । (थाना किठौर)
व भावेन्द्र उर्फ गुल्लू पुत्र राजेन्द्र चौधरी निवासी फतेहउल्लापुर थाना लिसाडी गेट मेरठ (थाना ब्रह्मपुरी) व फारूक पुत्र सदीक निवासी शालीमार गार्डन थाना लिसाडी गेट मेरठ (थाना ब्रह्मपुरी)
अली हसन पुत्र फखरूददीन निवासी हुमायू नगर मदरसा के पास थाना लिसाडी गेट मेरठ (थाना लिसाडी गेट) व आकिल पुत्र नन्हें निवासी 306/2 आशियाना कालोनी हापुड रोड थाना लिसाडी गेट मेरठ (थाना लिसाडी गेट) व अनस उर्फ चूहिया उर्फ दानिश पुत्र सलीम निवासी धोबी वाला मदरसा श्याम नगर थाना लिसाडी गेट जनपद मेरठ (थाना लिसाडी गेट)।
कुल बरामदगी का विवरण:-
02 देशी पिस्टल 32 बोर, 99 तमंचे 315 बोर, 26 तमंचे 12 बोर, 04 देशी अधबने पिस्टल 32 बोर, 01 पोनिया देशी 315 बोर, 01 पोनिया देशी 12 बोर, अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के उपकरणः- 1 इलैक्ट्रानिक ड्रिल मशीन मय बिजली मोटर 1/2 हाँस पाँवर, 3 लोहे के बाँक लोहा पकडने वाले, 4 लोहे की रेती, 2 प्लास, 4 पेचकस, 2 संडासी, 3 बर्मा लोहा, 1 चूडी काटने वाला टप हैडिंल, 1 लोहे की चूडी काटने वाली डाई, 1 पिस्टल की वैरल का वोर नापने का गेज, 1 पाईप रिंच, 2 हथौडी, 1 पिस्टल सलाईड बनाने की मिलिंग मशीन, 1 लोहे की इलैक्ट्रीक मशीन मय बिजली मोटर 1/2 हाँस पावर, 2 बिजली मोटर 1 हाँर्स पावर।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: थाना ब्रह्मपुरी पुलिस व आबकारी विभाग मेरठ टीम के द्वारा संयुक्त आपरेशन मे हरियाणा निर्मित 38 पेटी अवैध शराब बरामद।
Next: Agra News: बाह ब्लॉक परिसर में पर्चा खरीदने पहुंचे प्रत्याशी,पहले दिन अव्यवस्थाएं रहीं हावी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.