मेरठ न्यूज़ : साप्ताहिक लॉक डाउन के खुलते ही लोगो को पिलाया शरबत

IMG-20210705-WA0089
Share News

संवाददाता : रेनू

मेरठ जिले में साप्ताहिक लाकडाउन होने के बाद सोमवार को मेरठ को अनलॉक करते ही सडकों पर आवाजाही चालू हो गई। लेकिन सडकों पर चलते हुए लोगों का भीषण गर्मी से बुराहाल हुआ पडा़ है। सर चकरा रहा है गर्मी के मारे। लोगों को राहत दिलाने के लिए शहर के कुछ लौगों ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सोमवार को सामाजिक एवं धार्मिक संस्था की ओर से कंकरखेडा रोड पर राहगीरों, वाहन चालकों, ठेलों वालों व अन्य सभी लोगों को शर्बत पिलाया गया।

IMG 20210705 WA0089

सुबह से दोपहर तक सैकड़ों राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। भीषण गर्मी में शर्बत पीकर लोगों को भी काफी राहत मिली। लौगों को रोक रोक कर शरबत का वितरण किया गया।जिस से कोई भी इंसान बिन शरबत के न रह जाये।सब निस्वार्थ भाव से लोगों को शरबत पिलाने में लगे हुए हैं।

IMG 20210705 WA0090

बच्चें, बड़े,सब भरी धूप में लोगों की सेवा में लगे हुये है। शरबत पी कर लोगों को बहुत राहत महसूस हुई।बहुत लोग ऐसे भी थे।कि जो दूरी का सफर तय कर रहे थे।जिनको कही रास्ते में पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई।

Trending News