मेरठ न्यूज़: लापरवाह हुए लोग नियमों की उड़ाई धज्जियां

IMG-20210707-WA0122
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

जैसा कि देश में कोविड 19 की महामारी की वजह से कितना बुरा हाल है। ना जाने कितने लोगो की जान चली गई है। कितने लोगो का घर सुनसान हो गया है। इसके बाद भी लोग महामारी से बचने के लिए कोई भी नियम कानून का पालन नहीं कर रहे हैं। खुले आम सड़को पर मास्क लगाए बिना ही घूम रहे हैं। इनको ना अपनी जिंदगी से प्यार है। और ना नही दूसरो की सुरक्षा की चिंता है। यह लोग लापरवाही के साथ सड़को पर निकल पड़े हैं। जो भी व्यक्ति बिना मास्क पहने दिखाई देता है। उनका चालान भी काटा गया है।

IMG 20210707 WA0122

और दुबारा ऐसी गलती दोहराने पर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने सख्ती के साथ यह भी कहा कि जो व्यक्ति घर से बिना मास्क लगाये निकलेगा उसके खिलाफ सख्ती से विशेष कानूनी करवाई भी की जायेगी। और बिना बजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कु जायेगी ।अब किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा। जिसमे जनता को विशेष रूप से सलाह दी गई है कि आप घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहने। बिना किसी कार्य के बाहर न घूमे व दो से ज्यादा लोग एक साथ ना खड़े हो, आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे और हाथो को बार बार साबुन से साफ करें। और आपस में दो गज की दूरी बनाए रखे।

Trending News