मेरठ न्यूज: देशी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Meerut News: Accused arrested with country liquor
Share News

मनीष गुप्ता मेरठ : शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा अभियुक्त रामसिंह पुत्र गुरुदयाल निवासी ग्राम धंजू थाना पल्लवपुरम मेरठ को 23 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

Meerut News: Accused arrested with country liquor

अभियुक्त पर मु0अ0स0 01/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना पल्लवपुरम पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई नियमानुसार की गई।

Trending News