Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: गरीबों की मदद के लिए आगे आई मेरठ पुलिस।

जनवाद टाइम्स 26 May 2021
IMG-20210526-WA0068
Share News
       

संवाददाता: रेनू

आज 26 मई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र जी थाना सदर बाजार ने अपनी सहयोगी पुलिस टीम के साथ बेगम पुल पर प्रवासी मजदूर कामगार व जरूरतमंद लोगों को दोपहर में नि:शुल्क भोजन वितरित किया। मेरठ जिले में खाना मिलने पर गरीबों और असहाय लोगों के चेहरों पर संतोष है। लॉकडाउन के और बढ़ने की चर्चा से यह बहुत डरे हुए हैं। ऐसे में इनके लिए दो वक्त का खाना बड़ी नेमत है। जिनके डंडों से ये सारी जिंदगी डरते रहे, अब उन्हें दिल से दुआएं दे रहे हैं।
देश में कोरोनावायरस की वजह से बहुत दिनों के लिए सबकुछ बंद होने का सबसे ज्यादा असर गरीब लोगों पर पड़ा है। तमाम गरीब ऐसे हैं, जिनके पास खाने का इंतजाम भी नहीं है. मेरठ पुलिस ने ऐसे तमाम लोगों को खाना खिलाने की जिम्मेदारी ली है। शायद हर भूखे को वह खाना न खिला पाएं, लेकिन फिर भी काफी लोगों का पेट भरेगा। पुलिस अब एक नए रोल में है। बहुत सारे लोग जो रोज कमाते और खाते थे, लॉकडाउन की वजह से उनका काम-धंधा बंद हो गया है। बहुत सारे लोग पुलिस के पास सिफारिशें कर रहे हैं कि उनके पास खाने के लिए कुछ भी नहीं है। फुटपाथ पर लोगों की कतार लगी है। ये वो लोग हैं जो रोजाना कमाने खाने वाले थे और जिनका रोजगार बंद हो गया है।
कोई रिक्शा वाला है, जिसके रिक्शे पर बैठने को अब कोई सवारी नहीं है। कुछ मजदूर भी हैं, जिनके पास कोई मजदूरी नहीं, पुलिस ने अब इन्हें दोनों वक्त खाना खिलाने की जिम्मेदारी ले ली है।इनकी खिदमत में ढेरों पुलिस लगी हुई है। सदर बाजार बेगम पुल पर जरूरतमंद कामगार व मजदूर लोगों को नि:शुल्क भोजन कराते हुए। सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र जी बताया कि यह कार्य तब तक रहेगा जब तक हालत सामान्य नही हो जाते।कोरोना वायरस के चलते इनका पहले हैंड सैनिटाइजर कराया गया है, दूरियां बना दी गई हैं, ताकि सुरक्षित रहें। खुद ही सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र जी ने अपने हाथों से गरीबों को नि:शुल्क भोजन वितरण किया। ऐसे पुलिस प्रभारी निरीक्षक व सहयोगी टीम की पुरे देश को जरूरत है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज़: राशन, सब्जी, दूध की दुकानों में उमड़ी भारी भीड़।
Next: Ambedkernager News: एबीवीपी के कार्यकर्ता पीपी किट पहनकर गांव में कर रहे थर्मल स्क्रीनिंग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.