मेरठ न्यूज: कोतवाली पुलिस ने नारी शक्ति को किया सम्मानित।

IMG-20210308-WA0066
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में स्थित थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही नवीन योजनाओ के सुभारम्भ पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय व अन्य गणमान्य लोगो द्वारा उपरोक्त अवसर पर सम्बोधन को थाना कोतवाली जनपद मेरठ पर प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार द्वारा थाना थाना कोतवाली के समस्त महिला आरक्षीगणो के साथ तथा महिला शक्ति टीम की सम्मानित सदस्यो तथा महिला सुरक्षा समिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज थाना कोतवाली पर महिला कर्मचारियों द्वारा केक काटा गया।
जिसके उपरांत क्षेत्राधिकारी कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक द्वारा महिला कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान चिन्ह भेंट किए गए। और नारी शक्ति को दिल से शुक्रिया अदा किया गया।

Trending News