Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: अवैध शराब व्यापारी को खाली बोतल व पव्वे, ढक्कन की बरामदगी सहित किया गिरफ्तार 

जनवाद टाइम्स इटावा 24 June 2021
IMG-20210624-WA0003
Share News
       

संवाददाता:मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 23 जून को सांय के समय आबकारी निरीक्षक सैक्टर- 03 जनपद मेरठ व प्रभारी निरीक्षक थाना मैडिकल जनपद मेरठ द्वारा संयुक्त टीम के साथ गेट नं0 -03 मैडिकल कालेज पर चैकिंग की जा रही थी। दौराने चैकिंग मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि राजनगर के अन्दर मौहल्ला राजवाटिका के प्लाट नंबर – एएस 15, के प्रथम तल पर रह रहे हरियाणा के सैल्समैन कपिल गुर्जर व आर0टी0ओ0 रोड पर स्थित शराब ठेका के सैल्समैन खिलेन्दर उर्फ बाबी हरियाणा प्रदेश की शराब लाकर बेचने का काम करते हैं ।

Meerut News: Illegal liquor trader arrested with the recovery of empty bottle and pave, lid

इस सूचना पर राजवाटिका में पहुँचे तो एक व्यक्ति काले रंग की अपाचे मोटर साईकिल नम्बर UP-17-F-4738 जिस पर एक बैग टँगा है को छोडकर भाग गया, पास जाकर बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें हरियाणा मार्का की 10 बोतल नाईट ब्लू की बरामद हुई । मोटर साईकिल के पास खडे व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कपिल गुर्जर पुत्र जगवीर सिंह निवासी एएस -15, प्रथम तल मौहल्ला राजवाटिका थाना मैडिकल जनपद मेरठ बताया के घर की तलाशी लेने पर करीब 15 बोतल हरियाणा मार्का की ब्लू नाईट की बरामद हुई तथा कमरे में चारपाई के नीचे करीब 50 पव्वा मय कवर मय ढक्कन ब्लेन्डर प्राईड मार्का सैल फार उत्तर प्रदेश के खाली बरामद हुये । इसके बराबर में बने फ्लैट प्रथम तल पर ही मोटर साईकिल से भागे व्यक्ति का नाम खिलेन्दर उर्फ बाबी का बताया । इसके घर से तलाशी पर 25 बोतल हरियाणा मार्का की ब्लू नाईट की व एक कैम्पर में करीब 10 लीटर अपमिश्रित शराब तथा करीब 50 खाली क्वार्टर मय कवर मय ढक्कन ब्लेन्डर प्राईड मार्का सैल फार उत्तर प्रदेश के बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई। अभियुक्त से पूछताछ का विवरण गिरफ्तार अभियुक्त कपिल गुर्जर पुत्र जगवीर सिंह निवासी एएस -15, प्रथम तल मौहल्ला राजवाटिका थाना मैडिकल जनपद मेरठ ने बताया कि मैं ग्राम अट्टा धनावरी थाना बाबूगढ जनपद हापुड का मूल निवासी हूँ । यह घर मेरा है । इस समय मैं DLFG गुरूग्राम हरियाणा में शराब के ठेके पर सैल्समैन हूँ । दो साल पहले मैं मेरठ के शराब के ठेके पर सैल्समैन था । मेरे साथ खिलेन्दर उर्फ बाबी भी मेरठ में शराब के ठेके पर सैल्समैन था । खिलेन्दर उर्फ बाबी इस समय आर0टी0ओ0 रोड पर शराब के ठेके पर सैल्समैन है जो पुलिस को देखकर मोटर साईकिल छोडकर भाग गया है । मैं और खिलेन्दर उर्फ बाबी हरियाणा प्रदेश से सस्ती शराब लाकर उत्तर प्रदेश के ब्रांडेड क्वार्टर व बोतलो मे भरकर अग्रेजी ठेके पर मिलने वाले लोगो को अधिक दामों पर बेच देते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता कपिल गुर्जर पुत्र जगवीर सिंह निवासी एएस -15, प्रथम तल मौहल्ला राजवाटिका थाना मैडिकल जनपद मेरठ बरामदगी का विवरण 50 बोतल नाईट ब्लू सैल फोर हरियाणा, एक कैम्पर में करीब 10 लीटर अपमिश्रित शराब, 100 खाली क्वार्टर व बोतल विभिन्न ब्राडों के , 100 ढक्कर विभिन्न ब्रांडों के ।, 100 डिब्बा खाली क्वार्टर व बोतल विभिन्न ब्रांडों के, काले रंग की अपाचे मोटर साईकिल नम्बर UP-17-F-4738

Post navigation

Previous: सम्पादिकी: बहुजन समाज बना देश का सबसे बड़ा उपदेशक : “पर उपदेश कुशल बहुतेरे”
Next: Agra News:रूनकता पुलिस का सराहनीय कार्य घायल व्यक्ति को तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.