Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: उपभोक्ताओं से पूरे पैसे लेकर भी गैस सिलेंडर में गैस दी जा रही है कम

जनवाद टाइम्स 14 July 2021
WhatsApp Image 2021-07-14 at 3.17.48 PM
Share News
       

 

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आलुवालिया गैस एजेंसी जिनका ऑफिस पीएल शर्मा रोड पर स्थित है। और इनका गोदाम दोपहिया रोड रोहटा रोड बाई पास पर स्थित है। गैस गोदाम से फाजलपुर के बन्नू मिया कॉलोनी व तेजविहार आदि कॉलोनियों में गैस सिलेंडर सप्लाई किए जाते हैं। उपभोक्ताओं को पूर्ण विश्वास होता है कि यह लोग जो हमे गैस सिलेंडर घर पर देने आते है। उनमें गैस पूरी होगी। लेकिन नही। इनमे गैस पूरी नहीं होती है।

मेरठ न्यूज: उपभोक्ताओं से पूरे पैसे लेकर भी गैस सिलेंडर में गैस दी जा रही है कम।

ऐसा ही एक मामला आज बन्नू मिया कॉलोनी में आज प्रेम कुमार जी के यहां देखने को मिला। आज सुबह करीब 11 बजे गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाला रिक्शा चालक ऋषिपाल और उसका सहयोगी सरजीत साथ में था। यह दोनो जब गैस सिलेंडर सप्लाई के लिए प्रेम कुमार जी के यहां पहुंचे तो इन्होंने उनको नीचे बुलाया। और गैस सिलेंडर लेने को कहा। प्रेम कुमार जी गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले से पूछा की सिलेंडर कितने का है। तो उसने कीमत बता दी। उसके बाद प्रेम कुमार ने रिक्शा चालक ऋषिपाल और उसके सहयोगी सरजीत से गैस सिलेंडर तोलने की बात कही तो वो घबरा से गए। प्रेम कुमार ने अपनी दुकान में से तोलने वाला काटा निकाला और सिलेंडर तोलने के लिए कहा। जब सिलेंडर को तोलने के लिए काटे पर रखा तो पता चला की सिलेंडर में कम से कम 04 किलो गैस कम थी। इस शंका को दूर करने के लिए रिक्शा में रखे और सिलेंडर को भी तोलने के लिए नीचे उतारा। और उनको टोला गया। तो पता चला कि उनमें भी 03 से 04 किलो गैस कम थी।मेरठ न्यूज: उपभोक्ताओं से पूरे पैसे लेकर भी गैस सिलेंडर में गैस दी जा रही है कम

यह लोग गोदाम से लेकर उपभोक्ता के घर पहुंचने तक के रास्ते में ही सिलेंडर से गैस चोरी कर लेते हैं। और फिर यही सिलेंडर उपभोक्ताओं को बेच देते हैं। उधारण के तहत जो गैस सिलेंडर 01 महीने कम से कम चलना चाहिए वो गैस सिलेंडर 20 दिन में ही सारा खत्म हो जाता है। जिस वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे गैस सिलेंडर में से चोरी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करनी होगी। जिससे की किसी और को कोई परेशानी ना हो।

 

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : समाजवादी पार्टी की बढ़ती लगातार लोकप्रियता
Next: Pratapgarh New : अपराधी की गोली का जवाब गोली से देगी पुलिस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.