मेरठ न्यूज: पूर्ण लॉकडाउन का रहा काफी असर

IMG-20210418-WA0045
Share News

मनीष गुप्ता : उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेशानुसार यूपी में पूर्ण लॉक डाउन के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक व क्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार थाना पुलिस ने पूर्ण योगदान दिया।

IMG 20210418 WA0045

ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज पूर्ण लॉक डाउन के दौरान पुलिस कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विशेष रूप से सहयोग दिया। मेरठ के व्यापारियों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया। सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद भी दोपहिया वाहन व चौपहिया वाहन चालक सड़क पर घूमता नजर आए। एका दुका जो लोग आवा जावी कर रहे थे। पुलिस द्वारा उनको कोविड 19 की गाइड लाइन को याद करवाते हुए घर में रहने की सलाह दी। और मास्क पहने की विशेष रूप से सलाह दी। और जो लोग बिना किसी कारण के सड़को पर घूम रहे थे। उनको कोविड 19 को लेकर विशेष रूप से कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए घर पर जाने की हिदायत दी।

पुलिस द्वारा जनता को ज्यादा से ज्यादा एक दूसरे से अलग रहने के लिए भी विशेष रूप से कहा। ताकि इस बीमारी से ग्रस्त ना हो। और अपने परिवार को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा। और खुद भी सुरक्षित रहने की सलाह दी। बाकी मेरठ की जनता का प्रशासन का पूरा सहयोग मिला

You may have missed