मेरठ न्यूज: मेरठ जिले में पुलिस लाइन व सभी थानों में ध्वजारोहण किया गया।

Meerut News: In Meerut district, the flag was hoisted in the police line and all the police stations.
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में आज पुलिस लाइन में सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी पुलिस टीम के बड़े प्रेम भाव व निष्ठा के साथ ध्वजारोहण किया। और 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर निम्न अधिकारी/कर्मचारी गण को रिजर्व पुलिस लाइन्स, मेरठ में सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा काफी पुलिस कर्मियों को सब के सामने विशेष रूप से सम्मानित किया गया। व उनके अच्छे कार्य की सराहना भी की गई। और साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। इसी तरह जनपद मेरठ के सभी थानों में बहुत ही प्यार से और निष्ठा के ध्वजारोहण किया गया। और सभी थानाध्यक्ष जी ने अपने अपने थाने के सभी पुलिस को शपथ भी दिलाई। की किसी भी फरियादी को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों के आदेशानुसार अब जगह जगह टीम तैनात कर दी गई। जिससे की कोई अपराधी किसी भी घटना को अंजाम ना दे सके। और साथ ही जनता की सुरक्षा हेतु व महिलाओं और बच्चों व बहनों की सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Trending News