मेरठ न्यूज: परिवार परामर्श केंद्र परिवारों का कराया समझौता

मेरठ न्यूज: परिवार परामर्श केंद्र परिवारों का कराया समझौता
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में आज के माहौल को देखते हुए जिस प्रकार से घरों में आपसी कलह, झगड़ा, मनमुटाव आदि की समस्या उत्पन हुई है। जिस कारण आपस में सबके दिलो में एक दूसरे के प्रति नफरत व एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ लगी रहती है। इसी कारण यह घर बर्बादी की और चल पड़ते है। जिस कारण छोटे छोटे बच्चो का और महिलाओं का भविष्य खराब हो जाता है। क्योंकि इनका सहारा बनने वाले व्यक्ति तो अपने गुस्से के कारण इनका साथ छोड़ देते है।

IMG 20210716 WA0050

जिस वजह से यह लोग इधर उधर भटकते रहते हैं। इन्ही सभी समस्याओं का समाधान करने हेतु परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस लाइन में आयोजन किया गया। परामर्श वार्ता द्वारा 04 परिवारों के समझोते करवाए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनां करते हुए रवाना किया गया। इस समझौते के बाद सभी परिवारों के चहेरे पर खुशी जाहिर हो रही थी।

Trending News