मेरठ न्यूज: भैया दूज त्यौहार के चलते चौराहों पर बना वाहनों का दवाब

IMG-20211106-WA0034
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

भारत वर्ष में हिंदू धर्म में दिवाली त्यौहार के बाद भाई दूज का त्यौहार आता है। यह त्यौहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। जिस तरह एक भाई रक्षा बंधन के दिन रखी बंधवाकर बहन को रक्षा करने का वचन देता है। उसी तरह आज के दिन भी भाई बहन को रक्षा का वचन देता है। और बहन गोले पर और भाई माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी आयु की प्रार्थना करती है। आज के दिन बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्गो तक सभी इस त्यौहार को बड़े प्यार से मनाते हैं।
आज भैया दोज़ त्यौहार के चलते
मेरठ शहर में जनसंख्या वृद्धि के साथ साथ वाहनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वाहनों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि सड़क पर पैदल चलने वालो को बहुत परेशानी होने लगी है। पैदल चलने वालो को चौराहा पार करने में बहुत दिक्कत होती है। ऐसे में कोई भी छोटी मोटी दुर्घटना का डर बना रहता है। क्योंकि चौराहा या सड़क पार करने वालो में छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग लोग आदि होते हैं। वाहनों का दवाब इतना बन गया है कि ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रैफिक पुलिस अपने पूर्ण प्रयास के साथ इस समस्या का समाधान करने में लगी हुई है। जाम लगने का मुख्य कारण चौराहों के पास सड़को को चौड़ाई कम होना। सिग्नल का सही से संचालन ना होना। तो एक साथ काफी भीड़ चौराहों पर देखने को मिलती है। चौराहों पर जाम ना लगे इसके लिए कई तरीके से इंडिकेशन बनाए जाते है। जैसे सिग्नल का सही तरीके से काम करना, जेबरा क्रॉसिंग का बना होना, फुट ओवरब्रिज का बना होना व फुटपाथ का बना होना आदि है।

Trending News