मेरठ न्यूज: टूटी सड़को का निर्माण कार्य शुरू हुआ
संवाददाता: रेनू
मेरठ शहर में काफी जगह पर सड़को की बहुत बुरी हालत थी। सड़कों में से नुकीले पत्थर निकले हुए थे। सड़क के बीच में गड्ढे बने होने के कारण उनमें बरसात में पानी भर जाता था। शहर में छोटी छोटी कोलोनिया और स्कूलों के सामने की सड़के बहुत बुरी तरह टूटी हुई है। हमेशा डर लगा रहता है की जो माता पिता अपने बच्चों को लेकर स्कूल आते हैं। उनके वाहन के फिसलने का डर लगा रहता है। क्योंकि अगर कोई भी माता पिता अपने बच्चों के साथ अगर गिर जाते हैं तो काफी चोट लग सकती है।

लेकिन अब इन टूटी हुई सड़को का मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। सड़को के सही हो जाने से आने जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी। दूसरा जाम जैसे हालात नहीं होगे। सड़को में जो गंदा पानी भर जाता था। वो भी अब नही भरेगा। क्योंकि गड्ढों में भरे इस पानी की वजह से गड्ढा कितना गहरा है। पता नहीं चलता। और दोपहिया वाहन चालक उसमे गिर जाते है। और बड़ी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।