मेरठ न्यूज: पशु चोरी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210322-WA0000
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के आदेशानसार क्षेत्र में पशु चोरी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धरपकड़ हेतु सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मौहल्ला इस्माईल नगर से अभियुक्त गण नितिन पुत्र सतेन्द्र निवासी गली नंबर 01 राधे कृष्ष्ण विहार कालौनी निवाडी रोड मोदीनगर जनपद गाजियाबाद। व साहिल पुत्र सुरेन्द्र निवासी जगतपुरी निवाडी रोड मोदीनगर जनपद गाजियाबाद द्वारा वादी की गाय को घर के बाहर से चोरी कर ले जाते समय मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस संबध मे थाना कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या 38/21 धारा 379/411 आईपीसी पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्व थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में पशु चोरी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध टीम बना कर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

You may have missed