मेरठ न्यूज: मादक पदार्थ के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Meerut News: Accused arrested with narcotics.
Share News

संवादाता मनीष गुप्ता : मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में थाना पुलिस ने मादक पदार्थ वालो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया अभियान को सफल बनाते हुए। थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा शोभापुर रोड पर ट्रांसफार्मर के पास जवाहरनगर से अभियुक्त हरीश कश्यप पुत्र रामअवतार निवासी गुगना मोड़ नई बस्ती मुकुल मैडिकल स्टोर के पास सुभाषनगर थाना सिहानी गेट जनपद गाजियाबाद को 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना कंकरखेड़ा पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की गई है।

Meerut News: Accused arrested with narcotics.

थाना पुलिस ने बताया की अवैध रूप मादक पदार्थ रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत में अभियुक्तों को बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी प्रकार से मादक पदार्थ या गैर कानूनी तरीके से काम करने वालों के खिलाफ गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा कठोर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

You may have missed