जन अधिकार पार्टी महिला कार्यकर्ता बैठक सकुशल संपन्न

IMG_20201221_124431
Share News

संवाददाता पंकज कुमार : अंबेडकर नगर जनपद के बिधान सभा जलालपुर क्षेत्र के निकट आज दिनांक 20/12/2020 को दिन रविवारको समय 11:00 बजे सुदामा देवी सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज अशोकनगर जीवत में संपन्न हुआ। आपको बता दें कि महिला कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव किरन कुशवाहा रही और विशिष्ट अतिथि प्रहलाद मौर्य (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष),कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी रामप्रकाश चौहान तथा कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष आलापुर रमेश मौर्य ने किया। कार्यक्रम का पूरी तैयारी जलालपुर विधानसभा अध्यक्ष जगराम मौर्य और टांडा विधानसभा के पूरे कार्यकताओं ने किया ।जिसमें जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य की देखरेख में संपन्न हुआ। इस महिला कार्यकर्ता बैठक में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और मुख्य अतिथि किरन कुशवाहा ने महिला सशक्तिकरण,महिला उत्पीडन, इत्यादि पर प्रकाश डालते हुए ।

Jan Adhikar Party women activist meeting concluded successfully

महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में जागरूक किया। इस मौके पर जिला प्रभारी रामप्रकाश चौहान, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य, जिला संगठन मंत्री लालमन मौर्य, जिला महासचिव सुनील मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष आलापुर रमेश मौर्य, विधानसभा संगठन मंत्री आलापुर राजेन्द्र मौर्य, कन्हैया लाल गौड़,विधानसभा अध्यक्ष जलालपुर जगराम मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष टांडा ज्ञानचंद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष अकबरपुर प्रमोद मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष कटेहरी अनिल मौर्य, के साथ समस्त विधानसभा के कार्यकर्ता के साथ सहित क‌ई सैकड़ों महिलाए शामिल हुई।

You may have missed