मेरठ न्यूज: बलात्कार की घटना से संबंधित आरोपी गिरफ्तार

मेरठ न्यूज: बलात्कार की घटना से संबंधित आरोपी गिरफ्तार
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 20 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक देहात महोदय जनपद मेरठ व क्षेत्राधिकारी महोदय सरधना व प्रभारी निरीक्षक थाना सरधना के कुशल निर्देशन मे थाना सरधना पुलिस द्वारा थाना सरधना पर बलात्कार की घटना के सम्बन्ध मे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 352/2021 धारा 376/120बी/506 में वांछित अभियुक्त आशीष उर्फ आशू पुत्र राकेश निवासी ग्राम धनौरा सिल्वर नगर थाना बिनौली जनपद बागपत को महादेव चौराहे के पास से छबडिया रोड कस्बा सरधना से समय करीब 07:40 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त आशीष उर्फ आशू एक महीने से फरार चल रहा था ।

IMG 20210720 WA0115

अभियुक्त आशीष उर्फ आशू को बाद आवश्यक कार्यवाही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्त
आशीष उर्फ आशू पुत्र राकेश निवासी ग्राम धनौरा सिल्वर नगर थाना बिनौली जनपद बागपत।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त आशीष उर्फ आशू पुत्र राकेश मुकदमा अपराध संख्या 352/2021 धारा 376/120बी/506 थाना सरधना मेरठ।

Trending News