मेरठ न्यूज: अवैध असलहे के साथ फोटो खिंचवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

मेरठ न्यूज: अवैध असलहे के साथ फोटो खिंचवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 17 जुलाई को थाना इंचोली पुलिस को एक फोटो प्राप्त हुई जिसमें एक लड़का असलहा लिए हुए खड़ा था । थाना इंचोली पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करते हुए फोटो में लड़के की पहचान की गई तथा 17 जुलाई की रात्रि में ग्राम धनपुर से मुखबिर की सूचना पर फोटो वाले लड़के अनुज पुत्र रामचंद्र निवासी धनपुर थाना इंचोली मेरठ, को मय एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया ।

IMG 20210718 WA0168

जिसके संबंध में थाना इंचोली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता अनुज पुत्र रामचंद्र निवासी धनपुर थाना इंचोली मेरठ ।
बरामदगी का विवरण एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर।

Trending News