मेरठ न्यूज: अवैध सट्टे की खाईबाडी करते अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: Accused arrested for cheating illegal bets.
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानसार अवैध रूप से सट्टा लगाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए विशेष अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा बांस वाली गली से अभियुक्त शहजाद पुत्र इनामुलहक निवासी खुशहाल नगर थाना ब्रह्मपुरी मेरठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 410 रुपये नगद व सट्टा पर्ची व पैन्सिल बरामद किया गया। व बांस वाली गली से अभियुक्त दिलशाद उर्फ बबलू पुत्र बुन्दू फौजी निवासी कुम्हार वाली गली तारापुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 640 रुपये नगद व सट्टा पर्ची व पैन्सिल बरामद किया गया।

Meerut News: Accused arrested for cheating illegal bets.

अभियुक्त के विरूद्ध थाना ब्रहमपुरी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी। थाना पुलिस ने बताया कि प्रशासन के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष जी अपने क्षेत्र में टीम बनाकर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष अभियान चला रहे हैं। अभियान का मुख्य कारण क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी तरीके से सट्टे का धंधा करने में सफल नहीं हो सके। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

You may have missed