Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: फरार हुए पुरूस्कार घोषित 3 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार।

जनवाद टाइम्स 7 June 2021
IMG-20210606-WA0105
Share News
       

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले में 05 जून को SWAT टीम एवं कंकरखेडा पुलिस द्वारा पंजाब से आये ईएनए से भरे हुए टैंकरों से ईएनऐ निकालकर अपमिश्रित शराब तैयार की जा रही है कि सूचना पर SWAT टीम एवं कंकरखेड़ा पुलिस ने मौके से 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था जिसमें 03 व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए । संयुक्त टीम द्वारा दो टैंकर जिनमें लगभग 60000 लीटर ईएनए एवं 14 कैन ईएनए से भरी हुई एवं 21 बोतल 2 लीटर वाली, 850 पॉलीथिन 250ml वाली व 2 पैंटी तैयार अपमिश्रित शराब दिलदार ब्रांड सिंभावली डिस्टलरी एवं 600 रैपर दिलदार ब्रांड ढक्कन खाली बोतल बरामद किये गये थे। *पूछताछ का विवरणः-* गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में फरार अभियुक्तगण के नाम क्रमशः बबलू उर्फ दिनेश पुत्र सलेखचंद निवासी वार्ड नंबर 1 इंदिरा पुरी दौराला मेरठ, अजय उर्फ जगन बृजपाल, विजय उर्फ कंपोस पुत्र बृजपाल निवासीगण चिरौड़ी दौराला मेरठ बताया गया था। SWAT टीम द्वारा द्वारा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। आज 06 जून को गठित टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 05 जून की घटना में फरार अभियुक्तगण बफावत रोड पर थाना क्षेत्र दौराला में एक सेंट्रो कार यू.पी. 15 AF 3445 से कहीं जाने की फिराक में है । तत्काल इस सूचना पर SOG टीम व थाना दौराला पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तो की घेराबन्दी की गयी तो अभियुक्तगण पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगे । पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में 03 अभियुक्तगण गोली लगने से घायल हो गये, जिन्हे घायल अवस्था में अवैध असलाह व कारतूस के गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण की निशानदेही पर SDS कैमिकल से भरा हुआ ट्रक (जिसमे करीब 25 हजार लीटर कैमिकल भरा हुआ है) बरामद किया गया है । घायल अभियुक्तगण पूर्व में बबलू उर्फ दिनेश 20 हजार रुपए, अजय उर्फ जगन बृजपाल व विजय उर्फ कंपोस 25-25 हजार रूपये के ईनाम घोषित अपराधी है । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । आवश्यक कार्यवाही की जा रही है *घायल अभियुक्तगण का नाम पताः-* बबलू उर्फ दिनेश पुत्र सलेखचंद निवासी वार्ड नंबर 1 इंदिरा पुरी दौराला मेरठ । (घायल/गिरफ्तार) ईनामी 20 हजार रूपये, अजय उर्फ जगन बृजपाल निवासी चिरोड़ी थाना दौराला मेरठ । (घायल/गिरफ्तार) ईनामी 25 हजार रूपये, विजय उर्फ कंपोस पुत्र बृजपाल निवासी चिरौड़ी दौराला मेरठ । (घायल/गिरफ्तार) ईनामी 25 हजार रूपये। *बरामदगी का विवरणः-* बदमाशों से तीन तमंचा 315 बोर 5 खोखा कारतूस 315 बोर चार कारतूस 315 बोर। एक सेंट्रो कार यूपी 15 AF 3445 तीन कैन करीब 120 लीटर ENA से भरी हुई।, एक ट्रक 25 हजार लीटर SDS कैमिकल भरा हुआ, तीन कैन प्लास्टिक शराब एनए कुल करीब 140 लीटलीटर।

Post navigation

Previous: आजमगढ़ न्यूज़: सुखीपुर पंचायत भवन पर आंगनबाड़ियों द्वारा कुपोषित एवं धात्री महिलाओं को किया गया राशन वितरण।
Next: Agra News: गोतस्कर को जैतपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026

Latest News

  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.