Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: पश्चिमी चंपारण में चला महाकुर्की अभियान, 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 1 June 2026
IMG-20260601-WA0039
Share News
       

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया, पश्चिमी चंपारण

पुलिस मुख्यालय, बिहार, पटना के निर्देशानुसार 31 मई 2026 को पश्चिमी चंपारण जिले में विशेष महाकुर्की अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हत्या, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी एवं अन्य गंभीर मामलों में फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई।

IMG 20260601 WA0041

अभियान के दौरान ऐसे सभी वांछित अपराधियों के ठिकानों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई, जिन्होंने अब तक माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं किया है। बेतिया पुलिस द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि 31 मई 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले में कुल 10 कुर्की वारंटों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 3 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून से बचने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बेतिया पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि आम लोगों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास बढ़ा है।

Post navigation

Previous: Bihar News: मुकुंदपुर में ‘खेती बचाओ अभियान’ के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: Bihar News: दो घोड़ों पर लदी 85.86 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक शराब तस्कर गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.