Mahakumbha Nagar Prayagraj News:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया संगम स्नान

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Giriraj Singh took a bath in Sangam
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने आज महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर संगम तट पर स्नान कर सनातन संस्कृति के इस दिव्य आयोजन में अपनी आस्था प्रकट की।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Giriraj Singh took a bath in Sangam

गंगा स्नान के पश्चात उन्होंने कहा कि महाकुंभ केवल एक महा उत्सव नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की दिव्य धारा है, जहाँ आस्था, श्रद्धा और अध्यात्म का पवित्र संगम होता है। पुण्य सलिला गंगा में एक डुबकी से हृदय निर्मल हो जाता है और मोक्ष की अनुभूति होती है। इस पावन अवसर पर कुंभ स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मन आनंदित है, आत्मा तृप्त है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Giriraj Singh took a bath in Sangam

गिरिराज सिंह ने कहा कि महाकुंभ भारतीय संस्कृति की भव्यता और सनातन परंपराओं की अखंडता का प्रतीक है। यह आस्था और आत्मिक शुद्धि का पर्व है, जहाँ समस्त सनातनी एकत्र होकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। “हर हर गंगे!” के उद्घोष के साथ केंद्रीय मंत्री ने कुंभ के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया ।

Trending News