Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News : महाकुम्भ में बनेगा स्वच्छता का महा रिकॉर्ड, 15 हजार से अधिक स्वच्छता कर्मी एक साथ चलाएंगे स्वच्छता का महाभियान

जनवाद टाइम्स 25 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News : A great record of cleanliness will be made in Mahakumbha, more than 15 thousand sanitation workers will run a cleanliness campaign together
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर : महाकुम्भ-2025 एक ओर भव्यता, दिव्यता और सनातन के पुरातन वैभव के साथ आधुनिकता के समावेश के लिए चर्चाओं में है, वहीं स्वच्छता के लिहाज से भी प्रतिदिन नए प्रतिमान गढ़ रहा है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर महाकुम्भ में जिस तरह स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए महाकुम्भ को स्वच्छ महाकुम्भ की संज्ञा दी गई है, उसे सोमवार को नए क्षितिज पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा सोमवार (24 जनवरी) को दोपहर 12 बजे कुल 4 जोन में एकसाथ 15 हजार से अधिक स्वच्छता कर्मी स्वच्छता का महाभियान चलाएंगे। इसके अंतर्गत, स्वच्छता का महा रिकॉर्ड बनाते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News : A great record of cleanliness will be made in Mahakumbha, more than 15 thousand sanitation workers will run a cleanliness campaign together
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व महाकुम्भ में ही गंगा की सफाई का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का अटेंप्ट भी प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा किया जा चुका है जिसके अंतर्गत 300 से अधिक स्वच्छता कर्मियों द्वारा एकसाथ तीर्थराज प्रयाग के विभिन्न गंगा घाटों पर एकसाथ नदी की सफाई का अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया था। इसके साथ ही, दो अन्य वर्ल्ड रिकॉर्ड अटेंप्ट्स भी जल्द ही किए जाएंगे।

चार जोन में एक साथ चलेगा सफाई का महाभियान

Mahakumbha Nagar Prayagraj News : A great record of cleanliness will be made in Mahakumbha, more than 15 thousand sanitation workers will run a cleanliness campaign together
कार्यक्रम के अनुसार, सोमवार 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे महा अभियान का आगाज 15 हजार से अधिक स्वच्छता कर्मियों की उपस्थिति में होगा। एक साथ कुल 4 जोन में हजारों की तादात में स्वच्छता कर्मियों द्वारा स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। जोन-1 के अंतर्गत प्रयाग क्षेत्र के हेलिपैड पार्किंग-सेक्टर 2, जोन-2 के अंतर्गत सलोरी/नागवासुकी क्षेत्र के भारद्वाज घाट-सेक्टर 7, जोन-3 के अंतर्गत झूसी क्षेत्र में पुरानी जीटी रोड एवं हरिश्चंद्र घाट-सेक्टर 5 व 18 तथा जोन-4 के अरैल क्षेत्र के चक्रमाधव घाट-सेक्टर 24 (पॉन्टून नं. 26 के पास) एकसाथ स्वच्छता का महाभियान चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News : पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री राम के नारे, हर हर गंगे के उदघोष से गूंजा महाकुम्भ
Next: MahaKumbha Nagar Prayagraj News : वसुधैव कुटुंबकम नृत्य प्रस्तुति की गूंज पूरे विश्व मे जाएगी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.