Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow news :उत्तर प्रदेश देश में 07 करोड़ से अधिक कोविड टेस्टिंग करने वाला इकलौता राज्य

जनवाद टाइम्स 20 August 2021
IMG-20210820-WA0061
Share News
       

रिपोर्ट-विजय कुमार

 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश ने कोविड टेस्टिंग में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश देश में 07 करोड़ से अधिक कोविड टेस्टिंग करने वाला इकलौता राज्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 7,01,69,980 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,33,350 सैम्पल की जांच की गयी है। 1,18,999 सैम्पल आरटीपीसीआर की जांच के लिए विभिन्न जनपदों से भेजे गये।

IMG 20210820 WA0061

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 26 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 16,85,877 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं तथा कोविड-19 से ठीक होने वालों का प्रतिशत 98.6 चल रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल 408 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 288 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,72,408 घरों के 17,24,38,205 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

 

IMG 20210820 WA0061
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। 5,26,69,567 पहली तथा 97,31,134 दूसरी डोज सहित कल तक कुल 6,24,00,701 डोज लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि कल 9,79,567 वैक्सीन की डोज दी गयी है। भविष्य में कोविड-19 से बचाव हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक तैयारियॉ की जा रही हैं, जिसके अन्तर्गत लगभग 550 आक्सीजन प्लाण्ट स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से 329 आक्सीजन प्लाण्ट विभिन्न चिकित्सालयों में तथा मेडिकल कालेजों में संचालित हो गये हैं। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सभी लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Post navigation

Previous: Ambedkernagar News: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ की कम्हरिया घाट कार्यालय पर मासिक बैठक सकुशल समपन्न हुई।
Next: Agra News: बारिश के बीच दो सौ पचास का हुआ टीकाकरण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.