Lucknow News:इण्डस्ट्री के पूरे ईको सिस्टम की जानकारी मिलेगी बस एक क्लिक पर-नंदी

Lucknow News: Information about the entire eco-system of the industry will be available with just one click - Nandi.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रबलता से धरातल पर उतारने के लिए विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। पिकप भवन में आयोजित बैठक में मंत्री नन्दी ने सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों को लैंड बैंक बढ़ाने के साथ ही विकसित भूमि के आवंटन में गति लाए जाने के निर्देश दिए।
मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रदेश में निर्माण क्षेत्र की स्थापना से उद्योगों का विकास होगा।IMG 20241218 WA0125

बैठक में उत्तर प्रदेश की इकोनॉमी को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने की योजना पर कार्य कर रही डिलाइट इंडिया द्वारा प्रदेश के सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में उद्योगों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने प्रदेश की जीडीपी में उद्योगों के योगदान की वास्तविक स्थिति से लोगों को अवगत कराने के लिए एक एप बनाया जा रहा है। जिसके माध्यम से प्रदेश के सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में स्थापित उद्योगों का सर्वे कराकर पूरा डाटा बेस तैयार किया जाएगा। जिसके बाद सारी जानकारी ऐप पर उपलब्ध होगी। उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में उद्योगों की वास्तविक स्थिति क्या है, मैन्युफैक्चरिंग का इको सिस्टम क्या है, वास्तविक जीडीपी क्या है इसकी पूरी जानकारी बस एक क्लिक पर होगी।IMG 20241218 WA0127

बैठक के दौरान आवश्यक प्रमुख स्तंभों को रेखांकित करते हुए डिलॉयट इंडिया द्वारा एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में राज्य भर में औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के तहत भूमि आवंटन, भूमि अधिग्रहण और उपलब्ध खाली भूमि की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया। मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को विकसित भूमि के आवंटन एवं अधिग्रहित भूमि के विकास में तेजी लाए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
डिलायट द्वारा बुन्देलखण्ड को निर्माण क्षेत्र घोषित किए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिस पर मंत्री नन्दी ने सहमति जताते हुए पूर्वांचल, पश्चिमांचल और मध्यांचल निर्माण क्षेत्र के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि सिंगल विंडो एक्ट बनकर तैयार है। जिसे जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाएगा।

Lucknow News: Information about the entire eco-system of the industry will be available with just one click - Nandi.
मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। 2017 के पहले उद्योग विहीन हो चुका उत्तर प्रदेश आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश के ग्रोथ इंजन के रूप में उभरा है। समीक्षा बैठक में सचिव औद्योगिक विकास एवं सीईओ इन्वेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, एमडी पिकप पीयूष वर्मा व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News