Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:वर्ष 2017-18 से अब तक 1.24 लाख दिव्यांगों को मिला रोजगार

जनवाद टाइम्स 18 December 2024
Lucknow News: Minority Rights Day will be celebrated on 18 December, 2024 - Minister of State for Minority Affairs
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग की मनरेगा योजना के तहत जरूरमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। गरीब, मजदूर, महिला या फिर दिव्यांग हो, सभी को रोजगार पाने का अधिकार है। दिव्यांग की श्रेणी में आने वाले लोगों को भी मनरेगा योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों से जोड़कर रोजगार दिया जा रहा है। दिव्यांग जनों को उनकी योग्यता, कार्यकुशलता, क्षमता के आधार पर कार्य उपलब्ध कराया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये कार्यरत है। सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करने के लिए ग्राम्य विकास विभाग की मनरेगा योजना के तरह जरूरमंद को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे लोग जो दिव्यांग है, उन्हें मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Lucknow News: 1.24 lakh disabled people have got employment since 2017-18

 
वर्ष 2017-18 से अबतक 1.24 लाख से ज्यादा दिव्यांग जनों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है, इनके द्वारा 44.64 लाख मानव दिवस सृजित किये गये हैं।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 की बात करें तो इस वर्ष अब तक 50,201 पंजीकृत दिव्यांगजन जाब कार्ड धारकों में से 23,262 दिव्यांगजनों को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध भी कराया गया है। जबकि दिव्यांगजनों के मानव दिवस सृजन की बात करें तो इस वर्ष अब तक 8,28,281 मानव दिवस सृजित किये गये हैं।Lucknow News: 1.24 lakh disabled people have got employment since 2017-18

 

बीते 4 वर्षों की तुलना की जाये तो वर्ष 2017-18 से लेकर 2024-25 तक दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध कराने में वर्ष 2024-25 में प्रगति ऐतिहासिक रही है। वर्ष 2017-18 में 11,332, वर्ष 2018-19 में 10,993, वर्ष 2019-20 में 10,699, वर्ष 2020-21 में 17,400 , वर्ष 2021-22 में 14,065, वर्ष 2022-23 में 13,948, वर्ष 2023-24 में 22,630 जबकि वर्ष 2024-25 में अब तक 23,262 दिव्यांगजनों को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध भी कराया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में की प्रगति बीते वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है।Lucknow News: 1.24 lakh disabled people have got employment since 2017-18

 

आयुक्त, ग्राम्य विकास, उत्तर प्रदेश श्री जी0एस0 प्रियदर्शी ने बताया कि मनरेगा योजनांतर्गत मांग के अनुरूप श्रमिकों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। गरीब मजदूर हो, महिला हो या फिर दिव्यांग सभी को उनकी मांग के आधार पर योजनांतर्गत कार्य उपलब्ध कराया जा रहा है। दिव्यांग जनों को भी मांग के अनुसार कार्य उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का किया गया आयोजन
Next: Lucknow News:इण्डस्ट्री के पूरे ईको सिस्टम की जानकारी मिलेगी बस एक क्लिक पर-नंदी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.