Lucknow News :आजादी का अमृत महोत्सव व सुशासन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20220107-WA0040
Share News

लखनऊ संवाददाता

सुशासन से ही देश की तरक्की सम्भव है। सरोजिनी नगर, लखनऊ में प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव व सुशासन विषय पर कार्यक्रम की पूर्व प्रचार की शुरूआत 6 जनवरी को हुई। उसी श्रृंखला के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आज 7 जनवरी 2022 को अमौसी बाज़ार, सरोजिनी नगर, लखनऊ में हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में आज के मुख्य अतिथि राम नरेश रावत, पार्षद, अमौसी वार्ड, लखनऊ ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव की शुरूआत भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा देश के उन सभी क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनका सम्मान करने के लिए पूरे देश में मनाया जा रहा है। वहीं सुशासन व कोरोना से बचाव के लिए पूरे प्रदेश में सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जागरुकता अभियान का आयोजन करके बहुत ही सफल व सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने देश को स्वच्छ व स्वस्थ करने का आह्वान किया है। आज प्रादेशिक लोकसंपर्क ब्यूरो, लखनऊ द्वारा इस तरह के सफल आयोजन गाँव गाँव करके बहुत ही बेहतर काम कर किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राकेश कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी, अमौसी ने अपने संबोधन में आजादी में सभी योगदान करने वाले वीर सपूतों के बारे में विस्तृत रूप से बताया व कोरोना के प्रति लोगो को सचेत रहने की सलाह दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपखंड अधिकारी श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव ने भी भीड़ को संबोधित करते हुए सुशासन व कोरोना से बचाव के लिए नियम व आदतों के बारे में चर्चा की।

IMG 20220107 WA0040

इस अवसर पर विभाग के अधिकारी श्री जय सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव व सुशासन विषय पर जनजागरूकता अभियान चलाकर अभियान को जन जन तक पहुँचाया जा रहा है। जिससे कि देश हर तरह के विभिन्न बीमारी से दूर हो सके।

Lucknow News :आजादी का अमृत महोत्सव व सुशासन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सौरभ सिंह ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता कराया गया तथा विजयी प्रतिभागियों को विभाग द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभाग के पंजीकृत लोग दल के लोग गायक व साथी कलाकारों द्वारा योजना परक गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिए।

Lucknow News :आजादी का अमृत महोत्सव व सुशासन विषय पर कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर सचिन सिंह, सुभाष कुमार, शिवसहाय मिश्रा, राजकुमार धर्मेंद्र यादव, उमाशंकर तिवारी, अजित शुक्ला, आनंद शुक्ला, रामदेश तिवारी, सुशील तिवारी, पंकज मिश्रा, उदय प्रताप सहित लगभग 300 से अधिक गणमान्य व छात्र छात्रायें उपस्थित रही।

You may have missed