Lucknow News :प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,84,494 सैम्पल की जांच की गयी , जिसमें कोरोना संक्रमण के 21 नये मामले आये

IMG-20211222-WA0032
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

लखनऊ: 22 दिसम्बर 2021
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,84,494 सैम्पल की जांच की  गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 21 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,12,39,026 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 14 तथा अब तक कुल 16,87,633 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 216 एक्टिव मामले हैं।

 

 

 

IMG 20211222 WA0032

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 12,93,095 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 12,31,71,192 तथा दूसरी डोज 6,56,60,012 लगायी गयी हैं तथा अब तक कुल 18,88,31,204 डोज दी जा चुकी है।

 

Lucknow News :प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,84,494 सैम्पल की जांच की गयी , जिसमें कोरोना संक्रमण के 21 नये मामले आये

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

You may have missed