Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Etawah
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Etawah News : लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 1 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-01 at 11.08.35 AM
Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा।
भारत विकास परिषद, इटावा की तुलसी शाखा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती एवं विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को पक्का तालाब स्थित साईं मंदिर परिसर में संगोष्ठी एवं शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संतोष कुमार पटेल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके जनकल्याणकारी कार्यों एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने तीन शताब्दी पूर्व ही सुशासन, धर्म एवं लोकहित की जो मिसाल स्थापित की, वह आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित जनों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महिला गतिविधि संयोजक रीना राठौर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की एक उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की। वहीं शाखा सदस्य नीलिमा चौधरी ने उनके जीवन के विभिन्न प्रेरणादायी प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी निष्पक्ष न्याय व्यवस्था और जनहितकारी नीतियां आज भी शासन-प्रशासन के लिए अनुकरणीय हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे तुलसी शाखा अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष लाखों लोग नशे की वजह से असमय मृत्यु का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

संगोष्ठी का संचालन सचिव डॉ. ध्रुव कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के अंत में परिषद सदस्यों द्वारा राहगीरों को शीतल शरबत वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य प्रीतम खन्ना, शमीम बेगम, शशि दीक्षित, आशा अग्निहोत्री, अनीता वर्मा, नीलम तिवारी, अशोक अग्निहोत्री, पंकज कुमार सिंह चौहान सहित अनेक सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लगभग पचास से अधिक लोगों को नशामुक्ति एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों के प्रति जागरूक किया गया।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को किया लहूलुहान, ग्रामीणों, पुलिस और वन विभाग ने घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान
Next: Etawah News: आंधी, तूफान और बारिश से बिगड़ी बिजली व्यवस्था, चितभवन फीडर व भरथना सब-स्टेशन क्षेत्र अंधेरे में

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260721-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0017
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

जनवाद टाइम्स 21 July 2026
IMG-20260721-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन

जनवाद टाइम्स 21 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • बिहार न्यूज़: पश्चिम चंपारण में रेलवे पुल पर घायल मिला फिशिंग कैट, रेस्क्यू के दौरान दो वनकर्मी घायल
  • बिहार न्यूज़: बेतिया के निजी क्लीनिक में नर्स का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप; पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
  • बिहार न्यूज़: केसीआई विद्यालय के स्थापना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर सत्यनारायण भगवान की पूजा, हाईटेक कार्यालय एवं स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन
  • बिहार न्यूज़: पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में विभिन्न समस्याओं का हुआ समाधान, कई आवेदनों का मौके पर निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.