पलवैया दियारा से हसनपुर आ रही नाव गंगा नदी के बीच धार में पलटी दर्जनभर से अधिक लोग तैर कर निकले दो युवक अब भी लापता

पलवैया दियारा से हसनपुर आ रही नाव गंगा नदी के बीच धार में पलटी दर्जनभर से अधिक लोग तैर कर निकले दो युवक अब भी लापता
Share News

नवीन कुमार संवाददाता हाजीपुर : वैशाली खबर वैशाली जिले के महनार से है जहां महनार थाना क्षेत्र के पलवैया दियारा के किसान प्रत्येक दिन की भांति आज शनिवार को भी परवल नाव से लेकर महनार के हसनपुर के लिए चला था लेकिन हवा और आंधी के कारण बीच धार में ही नाव पलट गई , जिसके बाद नाव पर सवार दर्जन भर लोग तैर कर बाहर निकल गए लेकिन दो लोग अभी तक लापता है।

पलवैया दियारा से हसनपुर आ रही नाव गंगा नदी के बीच धार में पलटी दर्जनभर से अधिक लोग तैर कर निकले दो युवक अब भी लापता

नाव हादसे में हसनपुर गांव निवासी अशोक सिंह का पुत्र विक्रम कुमार और गोविंद राम का पुत्र विक्रम कुमार अभी तक लापता है, जिसे स्थानीय लोगों और स्थानीय मछुआरा तलाश कर रहे हैं, नाव पलटने की सूचना स्थानीय लोगों ने महनार अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को दिया।

पलवैया दियारा से हसनपुर आ रही नाव गंगा नदी के बीच धार में पलटी दर्जनभर से अधिक लोग तैर कर निकले दो युवक अब भी लापता

वही आघटना के बाद से महनार अंचलाधिकारी रमेश प्रसाद सिंह व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं और लापता युवकों की तलाश के लिए गोताखोर के जरिये खोज अभियान चलाया जा रहा है।

You may have missed