Etawah News : पुलिस ने गिरफ्तार किया वाहन चोर,एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अवैध असलाह वरामद 

IMG_20200530_224147
Share News

ऋषि पाल सिंह : जनपद में वाहन चोरी के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री आकाश तोमर के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना भरथना पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल चोर को चोरी की एक मोटर साइकिल तथा एक अवैध असलहा के साथ किया गिरफ्तार ।

IMG 20200530 224147

मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त अमन अजय सिंह निवासी नगला बाछल भरथना को ऊसराहार की तरफ से आते हुये अनया नदी पुल से गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल होन्डा नं0 UP75U9012 बरामद की गयी,श्री बलिराज शाही प्रभारी निरीक्षक थाना भरथना मय टीम के चैकिंग पॉइंट पर उपस्थित थे जहां से शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।

Trending News