Etawah News : जिले से गुजरने वाले प्रवासियों को रोक उनको बसों द्वारा उनके गन्तव्यों को भेजा गया

IMG-20200517-WA0038
Share News

 

दिलीप कुमार इटावा: कल यूपी सीएम द्वारा निर्देश देने के बाद प्रत्येक जिलो से गुजरने वाले प्रवासियों को रोक कर उन्हें उनके गन्तव्यों तक भेज जाने लगा है। इसी निर्देश के पालन में जिले के डीएम श्री जे.बी.सिंह एवं एसएसपी श्री आकाश तोमर जी ने कल देर शाम से ही प्रवासियों को इटावा की नुमाइश पंडाल में प्रारंभ किया ।

IMG 20200517 WA0036जिसमें जिले के मुख्य विकास अधिकारी एक जिले की स्वास्थ्य टीम निरंतर आने वाले प्रवासियों का परीक्षण करती रहीं और इस प्रकिया में करीबन 250 से अधिक प्रवासियों के परीक्षण/स्क्रीनिंग की गई और सभी आये हुए श्रमिको को सभी को कोरोनावायरस से बचाव संबंधी जानकारी देकर उन्हें उनके गंतव्य के लिए बसों द्वारा सकुशल रवाना किया गया |

IMG 20200517 WA0037

जिले के सभी आला अधिकारियों ने सभी श्रमिको से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि जो श्रमिक वर्तमान समय मे जहाँ है वही रुक जाए और जिले में बनाये गए प्रवासी सहायता केंद में पहुँचे वहाँ से आगे उन के गन्तव्यों तक पहुचने की जिम्मेदारी शासन और अब जिले प्रशासन की है, और हम सभी मिलकर आप सभी का साथ देगे।

Trending News