Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

JEE Mains Result Declared: जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

जनवाद टाइम्स 12 September 2020
IMG-20200912-WA0021
Share News
       

महेंद्र बाबू । जेईई-मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने इसकी जानकारी दी. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट ntaresults.nic.in और jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं. इस बाबत जानकारी जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट को अपने डिटेल्स जैसे डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर आदि डालना होगा.

सबसे ज्यादा तेलंगाना के आठ छात्रों को 100 परसेंटाइल मिले हैं, वहीं दिल्ली में पांच, राजस्थान में चार, आंध्र प्रदेश में तीन, हरियाणा दो और गुजरात तथा महाराष्ट्र में से एक-एक छात्र को 100 परसेंटाइल अंक मिले हैं.

बता दें इस बार की जेईई मेन परीक्षा तमाम विरोधों और परेशानियों के बाद सितंबर की एक तारीख से शुरू हुई थी और 06 सितंबर तक चली. जेईई मेन परीक्षा 2020 में 8,58,273 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. करीब 74 प्रतिशत ने परीक्षा दी थी. एग्जाम दो शिफ्ट्स में कंडक्ट कराया गया.

जेईई मुख्य परीक्षा एक और दो के परिणाम के आधार पर शीर्ष 2.45 लाख छात्र जेईई-एडवांस परीक्षा में बैठ सकेंगे. जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होनी है और इसमें पास होने वाले छात्रों को आईआईटी में प्रवेश मिलेगा.

*ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट्स -*
जेईई मेन का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी ntaresults.nic.in पर जाएं.

यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो View result/Score card.

अब यहां अपने डिटेल्स डालें जो जेईई मेन एप्लीकेशन 2020 में दिए होंगे जैसे डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर आदि.

इतना करते ही रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.

रिजल्ट डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल सकते हैं

Post navigation

Previous: Etawah News : गृह कलेश के चलते पति ने पत्नि पर किया कुल्हाड़ी से हमला
Next: यूपी तबादला एक्सप्रेस: लखनऊ- इटावा सहित नौ जिलों के बदले डीएम

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0037
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : मगरमच्छों के भय से ग्रामीणों ने भपसा नहर पर बनाया चचरी पुल, विधायक ने भी किया सहयोग

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0049
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

राजापाकर में भाकपा (माले) के संस्थापक नेता चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मगरमच्छों के भय से ग्रामीणों ने भपसा नहर पर बनाया चचरी पुल, विधायक ने भी किया सहयोग
  • राजापाकर में भाकपा (माले) के संस्थापक नेता चारु मजूमदार का शहादत दिवस मनाया गया
  • Etawah News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में बड़ा फेरबदल, आलोक गुप्ता बने जिला अध्यक्ष
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.