Bihar News: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

IMG-20260607-WA0001
Share News

संवाददाता : मोहन सिंह
बेतिया/पश्चिमी चंपारण

पश्चिम चंपारण पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जगदीशपुर थाना क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 70.74 लीटर विदेशी शराब, दो मोटरसाइकिल के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

IMG 20260607 WA0001

पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की बरामदगी एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जगदीशपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि मामले में जगदीशपुर थाना कांड संख्या-147/26, दिनांक 07 जून 2026 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में शराब तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Trending News