Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title

IMG-20260726-WA0044
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड क्षेत्र की जाफरपट्टी पंचायत के पंचायत कार्यालय परिसर में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह ने की।

IMG 20260726 WA0044 scaled

बैठक में पंचायत के समग्र विकास से संबंधित दर्जनों योजनाओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम सभा में महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए महिलाओं के उत्थान एवं सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा पंचायत के सार्वजनिक स्थलों पर सामुदायिक शौचालय निर्माण, महिला अनुरक्षकों के लंबित मानदेय के भुगतान सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि ग्राम सभा में पारित विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित कराया जाएगा, ताकि पंचायत के समग्र विकास को गति मिल सके।

इस अवसर पर सभी वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव संतोष कुमार, किसान सलाहकार धर्मेंद्र कुमार, पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक सुकेश कुमार, विकास मित्र रीना कुमारी, संजय सिंह, सरोज सिंह, जीविका दीदियां, आशा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Trending News