वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

IMG-20260726-WA0033
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर, वैशाली।

राजापाकर प्रखंड की भलुई पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में रविवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

IMG 20260726 WA0033

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, स्थानीय मुखिया उपेंद्र राय तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पंचायत सरकार भवन परिसर में फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।

वहीं, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों के जन्मदिन, पूर्वजों की पुण्यतिथि, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य शुभ अवसरों पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी उचित देखभाल एवं सिंचाई करें। उन्होंने कहा कि भारतीय शास्त्रों में भी वृक्षारोपण का विशेष महत्व बताया गया है तथा एक वृक्ष लगाना सौ गायों के दान के समान पुण्यदायी माना गया है।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय बुद्धिजीवी, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News