Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

IMG-20260621-WA0038
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर, वैशाली

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, हरिहरपुर (वैशाली) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

IMG 20260621 WA0038

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के समन्वय का माध्यम है। उन्होंने भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि योग आत्मा की अपने माध्यम से स्वयं तक की यात्रा है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया, ताकि स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के साथ कार्यक्षमता में भी वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर वैज्ञानिक इंजीनियर कुमारी नम्रता, डॉ. कविता वर्मा, डॉ. जूना डाखो, ऋचा श्रीवास्तव, इशिता सिंह, रमाकांत एवं आरती सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा अपने परिवार एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Trending News