Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को12 दिसंबर को नि:शुल्क वितरण कराए जाने का निर्देश

जनवाद टाइम्स 11 December 2021
Lucknow News:अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को आयोडाइज्ड नमक, दाल ,साबुत चना एवं खाद्य तेल का 12 दिसंबर को नि:शुल्क वितरण कराए जाने का निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के कार्यालय पत्र संख्याः 2231/ 29-6-2021 दिनांक 09.12.2021 द्वारा प्रदेश के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को आयोडाइज्ड नमक, दाल, साबुत चना, खाद्य तेल (यथा सरसों तेल/ रिफाइण्ड ऑयल) का निःशुल्क वितरण कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं ।

जिसके निःशुल्क वितरण का शुभारम्भ दिनांक 12 दिसम्बर, 2021 को मा0 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उनके द्वारा लाभार्थियों के मध्य कार्यक्रम आयोजित करके कराया जायेगा। जिसके अन्तर्गत प्रति यूनिट तीन कि0ग्रा0 गेहूॅ एवं दो कि0ग्रा0 चावल एवं प्रति राशनकार्ड पर एक कि0ग्रा0 रिफाइण्ड खाद्य तेल, एक कि0ग्रा0 आयोडाइज्ड नमक एवं एक कि0ग्रा0 साबुत चना निःशुल्क कार्ड धारकों के मध्य वितरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

 

IMG 20211211 WA0057

उक्त कार्यक्रम में सफल सम्पादन हेतु मा0 जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण भेजकर उनके माध्यम से वितरण कार्य कराया जायेगा। जनपद की प्रत्येक उचित दर दुकानों को स्थानीय परम्पराओं के अनुरूप सुसज्जित करते हुए उत्सव का महौल उत्पन्न कर नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में सभी उल्लिखित आवश्यक वस्तुओं का वितरण पर्याप्त प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए होल्डिंग, बैनर्स आदि स्थापित कराते हुए ई-पॉस मशीनों के माध्यम से निःशुल्क वितरण कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए सम्पादित कराया जायेगा।

 

Lucknow News:अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को आयोडाइज्ड नमक, दाल ,साबुत चना एवं खाद्य तेल का 12 दिसंबर को नि:शुल्क वितरण कराए जाने का निर्देश

इस हेतु जिलाधिकारी महोदय, प्रयागराज के द्वारा पर्यवेक्षणीय अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों की ड्यूटी भी दुकानवार लगायी गयी है। ब्लॉक गोदामों से उठान पूर्ण न होने की दशा में जिन उचित दर दुकानों पर दिनांक 12 दिसम्बर, 2021 को आवश्यक वस्तुओं का वितरण नहीं हो पायेगा, उन उचित दर दुकानों से सम्बन्धित कार्ड धारकों को अगले वितरण दिवसों में सभी आवश्यक वस्तुएं प्राप्त होंगी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की
Next: Prayagraj News :अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘‘कला यात्रा’’ कार्यक्रम का आयोजन 14 दिसम्बर को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.