Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

भारत चीन संबंधों में सीमा विवाद को लेकर तनाव में वृद्धि

जनवाद टाइम्स 3 June 2020
IMG_20200603_210933
Share News
       

 

सुनील पांडेय  : कार्यकारी संपादक

स्वाधीनता के पश्चात भारत एवं चीन के मध्य संबंधों की बात करें तो भारतीय नेताओं की आदर्शवादिता ,स्वप्नदर्शिता एवं अदूरदर्शिता तथा चीनी नेताओं की विश्वासघात की कहानी सर्व प्रसिद्ध है । चीन के प्रति भारत का दृष्टिकोण सदैव ही मित्रता पूर्ण रहा है ,लेकिन चीन को जब -जब मौका मिला है भारत के पीठ में खंजर ही घोपा है । हाल ही में भारत का एक शक्ति के रूप में उभरना ,उसका आर्थिक दृष्टि से संपन्न होना और राजनीतिक सुदृढ़ता प्राप्त करना चीन के लिए ईर्ष्या द्वेष एवं वैमनस्य का मूलभूत कारण है।

IMG 20200603 210933

चीन द्वारा विगत 2 वर्षों से लगातार भारतीय सीमा का अतिक्रमण जारी है। वर्ष 2018 की तुलना में वर्ष 2019 में करीब 75% घटनाओं में वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 के पश्चात भारतीय क्षेत्र लद्दाख में चीन की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020 के विगत 5 माह में चीन की तरफ से सीमा उल्लंघन की 170 घटनाएं अब तक हुई हैं। इनमें से 130 घटनाएं लद्दाख में हुई हैं। यह बात भारतीय दृष्टिकोण से चिंता का विषय अवश्य है।
हाल ही में भारत ने अपने क्षेत्र में चीन के दुस्साहस का कड़ा विरोध किया है। .फरवरी माह से अब तक हुए घटनाक्रमों की बात करें तो अमेरिका द्वारा चीन पर कोरोनावायरस के संदर्भ में महा शक्तियों को गुमराह करने को लेकर कठोर कार्रवाई करने की बात करने पर चीन पूरी तरह से बौखला गया है।उसकी बौखलाहट का नतीजा है की चीन भारत की लद्दाख सीमा का अतिक्रमण करना चाहता है। चीन द्वारा लगभग एक माह से सीमा संबंधी संघर्ष जारी है । इस दौरान पूर्वी लद्दाख के विवादित क्षेत्र में भारी संख्या में चीनी सैन्य बल जमा हुए हैं । पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारत एवं चीन के सैन्य बलों में तनातनी जारी है । लद्दाख सीमा पर मौजूदा तनाव एवं चीन की चालाकी को देखते हुए भारत ने भी अपने सैन्य टुकड़ियों को इस सीमा पर बढ़ा दिया है तथा दोनों पक्ष अपनी-अपनी सैन्य शक्ति बढ़ाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच सीमा विवाद संबंधी समाधान को लेकर दोनों देशों की कमांडिंग ऑफिसर एवं ब्रिगेड कमांडरों के मध्य वार्ता भी हुई है। आगामी 6 जून को दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की एक बैठक होनी है जिसमें इस सीमा संबंधी विवाद पर विस्तृत बातचीत होने की संभावना है। दोनों देशों के मध्य कूटनीतिक संबंधों को देखते हुए विगत कुछ वर्षों में जिस तरह द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से तनाव कम किए गए हैं उससे यह कयास लगाया जा रहा है कि शायद इस बार भी परस्पर बातचीत से समाधान निकल आये । लेकिन यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या चीन के सैनिक अधिकारी उस जमीन को खाली करने के लिए तैयार हो जाएंगे जो उन्होंने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी )का उल्लंघन कर हथिया लिया है ।अमेरिका भारत को चीन से सतर्क रहने की पहले ही चेतावनी दे चुका था । चीन सीमा पर कई मोर्चा खोलकर भारत पर दबाव बनाए रखना चाहता है। भारत स्थित पर नजदीकी से नजर रख रहा है। इसी के तहत कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य बातचीत को तथा दोनों देशों के मजबूत दोस्ती को चीन को एक संदेश के रूप में देखा जाना चाहिए। हाल ही में चीन की वैश्विक स्तर पर घेराबंदी के बीच भारत अमेरिका सामरिक व रणनीतिक भागीदारी तेजी से बढ़ी है। वैसे भारत सीमा विवाद को आपसी सहमति से हल करने का इच्छुक है फिर भी चीन यदि कोई दुस्साहस करता है तो भारत इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। चीन को यह जान लेना चाहिए कि पहले के भारत और आज के भारत में जमीन आसमान का अंतर है। भारत अपनी सीमा की रक्षा करना और संबंधित देश को उसी की भाषा में जवाब देना अच्छे से जानता है। चीन जितनी जल्दी यह बात समझ ले उसके लिए अच्छा होगा।

Post navigation

Previous: Etawah News : कोरोना मरीजो की कुल संख्या हुई 63 जिले में आज मिले कुल 06 मरीज
Next: एंटीबायोटिक, संक्रामक रोगों से लड़ने और उन पर काबू पाने की एक खोज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.