Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

साहित्य अकादमी सभागार में हुआ ताजनगरी की बेटी रेनू अंशुल के कहानी संग्रह “पॉकेट में इश्क” का लोकार्पण

जनवाद टाइम्स 30 December 2022
IMG_20221230_103545
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आगरा। ताजनगरी के साहित्यकार आगरा से बाहर निरंतर आगरा का नाम रोशन कर रहे हैं। इस क्रम में यह समाचार है साहित्य अकादमी सभागार, नई दिल्ली से जहां ताज नगरी की बेटी और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी अंशुल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती रेनू ‘अंशुल’ के प्रलेक प्रकाशन, मुंबई से प्रकाशित तीसरे कहानी संग्रह ‘पॉकेट में इश्क’ का लोकार्पण देश के जाने-माने साहित्यकारों की उपस्थिति में किया गया।

साहित्य अकादमी सभागार में हुआ ताजनगरी की बेटी रेनू अंशुल के कहानी संग्रह "पॉकेट में इश्क" का लोकार्पण

इस दौरान वरिष्ठ कथाकार और समालोचक महेश दर्पण, बलराम अग्रवाल, डॉ. नागर, सुभाष अखिल, राजकमल, अवधेश श्रीवास्तव, डॉ. सुधेन्दु ओझा, प्रलेक प्रकाशन से जितेंद्र पात्रो, अंशुल अग्रवाल, श्रीमती रेनू ‘अंशुल’, अनन्या अग्रवाल और अजीता अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
समारोह का संचालन प्रलेक प्रकाशन के जितेंद्र पात्रो ने किया। समारोह का संयोजन दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया।

साहित्य अकादमी सभागार में हुआ ताजनगरी की बेटी रेनू अंशुल के कहानी संग्रह "पॉकेट में इश्क" का लोकार्पण

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संग्रह की हर कहानी प्रेम की चासनी में डूबी जलेबियों की तरह है। हर कहानी हर दिल के प्यार की खुली किताब है।

प्रेम के जरिए की अपने समय की समीक्षा

साहित्य अकादमी सभागार में हुआ ताजनगरी की बेटी रेनू अंशुल के कहानी संग्रह "पॉकेट में इश्क" का लोकार्पण

अध्यक्षीय उद्बोधन में साहित्य अकादमी से जुड़े वरिष्ठ कथाकार और समालोचक महेश दर्पण ने कहा कि जो काम अमृता प्रीतम, मंटो और इस्मत चुगताई ने अपने जमाने में किया था, उसी परंपरा का निर्वाह आज रेनू ‘अंशुल’ कर रही हैं। यह संग्रह प्रेम के जरिए अपने समय और तेज रफ्तार समाज की खूबसूरत समीक्षा है। उन्होंने कहा कि आज के कठिन- कड़वे यथार्थवादी समय में प्रेम को रचना कर्म का विषय बनाना सराहनीय है।

प्यार की कोई उम्र नहीं

इस मौके पर रचनाकार श्रीमती रेनू ‘अंशुल’ ने कहा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। उम्र के जिस किसी भी मोड़ पर यह कीमती प्यार मिल जाए, बस उसे सहेज लो क्योंकि प्यार ही जिंदगी है। उन्होंने कहा कि आजकल के भागदौड़ और भौतिकवादी समय में किसी का प्यार भरा साथ ही आपको सब परेशानियों से जूझने का हौसला देता है।

Post navigation

Previous: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट हालत गंभीर
Next: जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के 09 व 10 फरवरी 2023 में दौरे की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.