Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • E - Paper

जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के 09 व 10 फरवरी 2023 में दौरे की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 

जनवाद टाइम्स 30 December 2022
IMG-20221230-WA0008
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद 

आगरा । बैठक में पुलिस विभाग, पुरातत्व, आगरा विकास प्राधिकरण, नगर-निगम, पर्यटन, संस्कृति विभाग, लोक निर्माण, मेट्रो रेल परियोजना, सेतु निगम इत्यादि के अधिकारीगणों के साथ जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के दौरे की तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था पर बिन्दुवार विचार किया गया।

जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के 09 व 10 फरवरी 2023 में दौरे की तैयारियों हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न 

बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के आगमन की सुरक्षा व्यवस्था, सम्भावित मार्ग, ठहरने की व्यवस्था तथा विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण हेतु तैयारियों, सौन्दर्यीकरण, मार्ग के अतिक्रमण, साइनेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मरम्मत इत्यादि पर विभिन्न प्रस्ताव व सुझाव बैठक में रखे, जिन पर मण्डलायुक्त महोदय ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल आगमन से पूर्व समस्त तैयारियों को ससमय पूर्ण कर लिया जाये तथा जी-20 देशों के प्रतिनिधि मण्डल के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति तथा जन प्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं एवं आमजन द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किए जाने पर बैठक में विचार किया गया।

बैठक में जी-20 प्रतिनिधि मण्डल के दौरे के प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर, बैनर इत्यादि पर भी विचार कर मण्डलायुक्त महोदय द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रतिनिधि मंडल के मार्ग में आने वाले फ्लाईओवर की मरम्मत, रंगाई पुताई, सौंदर्यीकरण, रेलिंग, फुटपाथ की मरम्मत तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराने पर विचार किया गया तथा सभी संबंधित विभागों को कार्य पूर्ण करने की तिथि लिखित में देने के निर्देश दिए।जिससे की टाइम लाइन के अंतर्गत कार्य पूर्ण कराए जा सकें तथा बैठक में मण्डलायुक्त महोदय ने पुरातत्त्व विभाग एवं नगर निगम को शीघ्र ही बंदरों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया। संबंधित विभागों को समन्वय के साथ व समयबद्ध कार्य सुनिश्चित करने को निर्देशित किया।

बैठक में जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, पुलिस आयुक्त श्री प्रीतिंदर सिंह, नगर आयुक्त श्री निखिल टीकाराम फुंडे, एडीए सचिव, गरिमा सिंह, अधीक्षण पुरातत्व श्री राजकुमार पटेल, सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: साहित्य अकादमी सभागार में हुआ ताजनगरी की बेटी रेनू अंशुल के कहानी संग्रह “पॉकेट में इश्क” का लोकार्पण
Next: Bihar News : बेतिया नगर निगम मेयर पद पर 75 फीसदी मत पाकर बिहार के नगर निकाय चुनाव में गरिमा ने बनाया कीर्तिमान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.