Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

नम्रता : चल पड़ी मैं दैनिक क्रिया से निर्वित्त होने

जनवाद टाइम्स 28 April 2020
IMG_20200428_124503
Share News
       

 

नम्रता : वरिष्ठ रचनाकार जया मोहन प्रयागराज

IMG 20200428 124503

एक सीधी सादी अपने मे खोई हुई। खुद अपनी सुंदरता से अनजान अल्हड़ सहमी हिरनी सी मैं बात कर रही हूं अपने पड़ोस में आई एक लड़की की मेरे मन मे उसकी यही छवि थी। मैं कहती माँ बाप के रखे नाम जैसे गुण है।कितनी विन्रम मितभाषी।मुझसे ये कथन सुन कर ऊबे हुए मेरे पति कहते कितना जानती हो तुम उसे अरे दूर से चमकने वाली हर चीज सोना नही होती। मुझे लगा ये तो पुरषो की आदत होती है ।एक दिन हो हल्ला सुन नींद खुली क्या हुआ।देखता हूं ये बालकनी में चले गए।मुझे धीरज नही रह मैं गयी तो देखा नम्रता के घर पुलिस आयी थी। वो उसे बैठा कर जीप में अपने साथ ले गयी। मन मे बबंडर उठ रहा था पता नही क्यो बेचारी को ले गए।मेरे बार बार पूछने पर खिसियाते हुए बोले जाकर पूछना चाहिए था।निकालूँ कार ज्यादा बेताब हो जानने के लिए।न खुद सोएगी न दूसरों को सोने देगी।मैं चुपचाप लेट गयी पर नींद आँखो से कोसो दूर।
देर तक जागने के कारण नींद देर से खुली। ये अखबार पढ़ रहे थे।जाग गयी ।लो पढ़ो क्या है।तुम्हारी नम्रता की खबर ।मैंने झट लगभग खीचते हुए पेपर लिया। देखते की धम्म से सोफे पर बैठ गयी। जिसे में सादगी की मूर्ति समझ रही थी वो पति हंता थी।
पर पुरुष के प्यार के लिए वो कत्ल कर भाग कर आई थी।उसके प्रेमी ने ये घर दिलाया था।सिर भन्ना रहा था हे भगवान चेहरे पे चेहरा लगा रखा था उसने।जिसे मैं मितभाषी सीधी सरल समझ रही थी वो ऐसी निकली।इसी लिए वह किसी से नही बोलती डर के मारे सहमी रहती।में पता नही कब तक खोई रहती नम्रता के विचारों में तभी इनकी आवाज सुनाई दी कहां खो गई ।चलना है क्या बेचारी से मिलने मैंने बुरा से मुँह बना कर गर्दन झटक दी
चल पड़ी मैं दैनिक क्रिया से निर्वित्त होने।

स्वरचित
जयश्री श्रीवास्तव
जया मोहन
प्रयागराज
28,04,2020

Post navigation

Previous: अंबेडकर नगर : जहांगीरगंज डाक विभाग के रिटायर्ड बड़े बाबू के घर चोरों ने किया नगद 50,000 और लाखों का सामान गायब
Next: दारुल उलूम का फतवा : रोजे की हालत में कोरोना टेस्ट कराना जायज

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.