Prayagraj news:पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज यूपी की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

IMG-20210209-WA0050
Share News

संवाददाता -आशुतोष तिवारी

पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज यूपी की प्रान्तीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक जय कामतानाथ ट्रेडर्स, जसरा में संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक पाठक की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। बैठक में प्रान्तीय संरक्षक श्री कमलाकर सिंह, प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री गिरिजा शंकर पाठक, प्रान्तीय संयोजक श्री पी सी पाण्डेय, प्रान्तीय सलाहकार श्री अवधेश सिंह व प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि शिवाकांत पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रान्तीय महामंत्री सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने किया। बैठक में संवाददाता डायरी की रूपरेखा, पत्रकार आईडी कार्ड, प्रान्तीय सम्मेलन जैसे दर्जन भर विन्दुओं पर चर्चा हुई। प्रान्तीय उपाध्यक्ष के आग्रह पर प्रान्तीय सम्मेलन सर्व सम्मति से प्रतापगढ़ में कराने पर सहमति ब्यक्त की गई। साथ ही प्रतापगढ़ निवासी वरिष्ठ पत्रकार डा० दया शंकर गुप्ता को सर्व सम्मति से प्रान्तीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया ।

You may have missed