Bihar News: केन्द्र प्रायोजित पढना लिखना कार्यक्रम चलाए जाने को लेकर शिक्षकों की बैठक।

IMG-20210202-WA0031
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली।राजापाकर के राजकीयकृत मध्य विद्दालय राजापाकर के परिसर मे संकुल समन्वयक राजेश कुमार की अध्यक्षता मे संकुल के सभी प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक की बैठक बुलाई गई।जिसमे केन्द्र प्रायोजित, पढना लिखना”अभियान के लिए सर्वेक्षण किए जाने तथा सर्वेक्षण प्रारूप की प्रति दी गई।विशेष जानकारी देते हूए संकुल समन्वयक राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान मे 15वर्षो से उपर तक के निरक्षरो को साक्षर करने की योजना है।साक्षर करने के लिए टोला के नवम,दशम एवं इंटर मे पढ रहे छात्रों को साक्षर बनाने की जवाबदेही दी जाएगी।साक्षर हो जाने के बाद छात्रो को पत्र दिया जाएगा।आयोजित बैठक मे प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी, सुरेश कुमार,धर्मवीर कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सिह,संकुल समन्वयक राजेश कुमार,शिक्षक दीनदयाल पासवान, मनोज कुमार शर्मा, किरण कुमारी, पुष्पा कुमारी, विद्दानंद सिह,देवानंद दास,राजीव रंजन आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Trending News