मेरठ न्यूज: एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210201-WA0025
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार अवैध रूप से शस्त्र रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया। थानाध्यक्ष खरखोदा जी के कुशल मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा 01 जनवरी को अभियुक्त शहनवाज पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी गली नंबर 06 जमनानगर थाना खरखौदा मेरठ को एक तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित मछली बाजार मोड चौकी क्षेत्र बिजली बम्बा बाई पास थाना खरखौदा मेरठ से समय करीब 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शहनवाज की तमंचे से फायर करते हुए वीडियो वायरल हुई थी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरखोदा पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
आपराधिक इतिहास शहनवाज–
मु0अ0सं0 50/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट
गिरफ्तार करने वाली टीम—
उपनिरीक्षक रोबिन कुमार, अमित कुमार व अनीस शामिल थे।

You may have missed