Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: पीटीएस मेरठ में निरीक्षक (गोपनीय) पद पर नियुक्त श्री बृजेश कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय) पद पर मिली प्रोन्नति।

जनवाद टाइम्स 1 June 2021
IMG-20210601-WA0050
Share News
       

संवाददाता: रेनू

मेरठ जिले के पीटीएस में बृजेश कुमार गुप्ता वर्तमान में निरीक्षक (गोपनीय) पद पर नियुक्त है, इन्हें प्रोन्नत कर दिनांक 31 मई को पुलिस उपाधीक्षक (गोपनीय) पद पर प्रोन्नत किया गया। अपर मुख्य सचिव गृह, उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ द्वारा 31 मई को निर्गत पदोन्नति से सम्बन्धित विज्ञप्ति में बृजेश कुमार गुप्ता सहित उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के 35 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक, (गोपनीय) पद पर पदोन्नत किया गया है । पीटीएस मेरठ में 01 जून को आयोजित समारोह में यहा नियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक/ प्रभारी प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने बृजेश कुमार गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक पद के स्टार/बैज लगाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अभिनव यादव, हैड क्लर्क राजेन्द्र सिंह, एकाउन्टेन्ट प्रवेश त्यागी, इन्डोर एवं आउटडोर में नियुक्त अधिकारी उपस्थित रहे । सभी के द्वारा बृजेश कुमार गुप्ता को बधाईया देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
बृजेश कुमार गुप्ता जनपद बदायू के मूल निवासी हैं, यह पुलिस विभाग में वर्ष 1987 में एस0आई0(एम)/स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती हुए थे । अब तक के 34 वर्ष के लम्बे सेवा काल में यह जनपद मैनपुरी, एटा, आगरा, इटावा तथा पीएसी की 43, 27 व 47वी वाहिनी में नियुक्त रहे है । वर्तमान में 07 नवंबर 15 से पीटीएस मेरठ में नियुक्त है । अब तक की सर्विस में इन्हें सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, भारत सरकार का उत्कृष्ट सेवा पदक तथा माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री पदक, से सम्मानित किया जा चुका है । दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के फलस्वरूप भी बृजेश कुमार गुप्ता 21 मार्च16 को निरीक्षक (गोपनीय) पद पर पदोन्नत हुए तथा 31 मई को इन्हें पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: पत्नी की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
Next: मेरठ न्यूज: अवैध शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026

Latest News

  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.