Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: आक्सीजन स्तर बढाने के लिए नीम,बरगद,तुलसी,पीपल व बांस के पौधे को प्रोत्साहन -पर्यटन मंत्री

जनवाद टाइम्स 8 May 2021
Bihar News: Neem, Banyan, Tulsi, Peepal and Bamboo saplings encouraged to raise oxygen level - Minister of Tourism
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर आॅक्सीजन के स्तर को बढाने के लिए नीम, बरगद, तुलसी, पीपल तथा बांस के पौधा को रोपने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया है। इसकी प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को भी भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि देश में आॅक्सीजन की किल्लत के साथ बिहार भी चारों तरफ जन मानस की जिन्दगी को बचाने के लिए आॅक्सीजन की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। कभी कोई सोचा भी नही होगा कि आॅक्सीजन के लिए कतारों मे लगना पडेगा, आॅक्सीजन के लिए जनप्रतिनिधियों से पैरवी करनी पडेगी तथा आॅक्सीजन के आभाव में लोगों की जाने भी चली जाएगी। इन सारी परिस्थितियों को देश ने देख लिया। मंत्री ने अपने पत्र में सबक लेने की बात को कहते हुए लिखा है कि भविष्य की सांसों को बचाने के लिए आज से ही संकल्प के साथ आॅक्सीजन देने वाले नीम, बरगद, तुलसी, पीपल तथा बांस के पौधों के प्रति विशेष अभियान चलाकर जागरूकता लाने की जरूरत है। मंत्री श्री प्रसाद ने यह भी माना है कि जब जिस वस्तु की कमी होती है तब ही उसकी उपयोगिता के महत्व को समझा जा सकता है। आज देश में आॅक्सीजन के स्तर घटे है तो चारों तरफ आॅक्सीजन ही आॅक्सीजन का महत्व दिखाई पड रहा है। इंसान आॅक्सीजन के प्रति अभी सजग है।
मंत्री ने यह भी कहा है कि प्रायः यह देखा गया है कि उक्त आॅक्सीजन उत्र्सजन वाले पौधों से कम आय होने के कारण लोगों ने उसे काट दिया है या नष्ट कर दिया है। जिसके कारण आज देश में आॅक्सीजन के स्तर में गिरावट आई है। मंत्री ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि आॅक्सीजन का उत्सर्जन वाले पौधों को लगाने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन तथा काटने वाले के विरूद्ध कठोर कानून बनाकर लोगों की जिन्दगी बचाने वाली गैस आॅक्सीजन का स्तर बढाने की दिशा में सार्थक पहल करनी चाहिए।.

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: लॉक डाउन के चलते फैंटम कर्मियों के साथ की अभद्रता।
Next: Bihar News: लॉक डाउन के दौरान सरकार अविलंब मनरेगा योजना से गरीबों को काम दे- भाकपा-माले

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.